Skip to main content

समाचार मिर्ची

मुंबई। ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज़ के 52वें दिन तक विश्वभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसने ‘कांतारा’ और ‘3 इडियट्स’ जैसी फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है।

भारत में फिल्म ने लगभग 307 करोड़ रुपये नेट और 362 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए हैं। वहीं, विश्वभर में इसकी कुल कमाई 401.20 करोड़ रुपये तक पहुँच गई है। यह आंकड़ा इसे भारतीय सिनेमा की टॉप 50 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल करता है।

‘हनुमान अंश’ ने ‘कृष 3’ (393 करोड़) और ‘चेननई एक्सप्रेस’ (392 करोड़) को पछाड़ दिया है। साथ ही यह ‘3 इडियट्स’ (400 करोड़) और ‘कांतारा’ (401 करोड़) की कमाई को भी पार कर चुकी है।

फिल्म ने शुक्रवार को 3.50 करोड़, शनिवार को 6.50 करोड़ और रविवार को 9 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह आठवें वीकेंड का कुल नेट कलेक्शन 18.95 करोड़ रुपये रहा।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की रफ्तार को देखते हुए अनुमान है कि यह जल्द ही 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version