समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

मुंबई। ‘हेरा फेरी 3 में बाबू राव की वापसी तय है एक बड़ी ‘हेरा फेरी’ फ्रैंचाइज़ी को पसंद करने वाले करोड़ों दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्म के सबसे चहेते किरदा ‘बाबू राव गणपतराव आपटे’ को निभाने वाले दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने आखिरकार ‘हेरा फेरी 3’ में वापसी की पुष्टि कर दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके और अक्षय कुमार के बीच चल रहा विवाद अब पूरी तरह सुलझ गया है।

गौरतलब है कि, ‘हेरा फेरी 3’ में परेश रावल की कास्टिंग को लेकर कई दिनों से अटकलें और रिपोर्ट चल रही थीं। लेकिन, अब दिग्गज अभिनेता ने पुष्टि कर दी है कि वह इस कल्ट फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त में नजर आने वाले हैं। बता दें कि, इससे पहले, खुद परेश रावल ने फिल्म से बाहर होने की पुष्टि की थी। अब उन्होंने फैंस को गुड न्यूज दी और यह भी बताया कि उनके और अक्षय कुमार के बीच अब सब कुछ ठीक है। एक्टर का कहना है कि ‘हेरा फेरी 3’ पहले की तरह बहुत ही मजेदार होने वाली है।

बता दें कि, जब परेश रावल ने पहले यह घोषणा की थी कि वे फिल्म से बाहर हो गई थी , तो सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने #BringBackBabuRao जैसे ट्रेंड्स शुरू कर दिए थे। कई मशहूर हस्तियों ने भी उन्हें वापस आने का आग्रह किया था। फैंस की इसी भावनात्मक मांग ने शायद निर्माताओं और कलाकारों को फिर से एकजुट होने की प्रेरणा दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version