समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

गुवाहाटी।असम में हिमंत बिस्वा सरमा मंगलवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुवाहाटी में सुबह 11:40 बजे सरमा और चार मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।सरमा असम में लगातार दो बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता होंगे। यह राजग सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। भाजपा-नेतृत्व वाले गठबंधन ने पहली बार 2016 में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सत्ता संभाली थी, जबकि 2021 में सरमा मुख्यमंत्री बने थे।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित 40 से अधिक राजग मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार रात गुवाहाटी पहुंच गए थे, जहां मुख्यमंत्री सरमा और अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

सरमा के साथ चार मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चारन बोरो और अजन्ता निओग शामिल हैं। दो मंत्री सहयोगी दलों असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से हैं।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नई सरकार अपने अगले कार्यकाल में किन प्राथमिकताओं पर काम करेगी। रोजगार, निवेश, बुनियादी ढांचे का विस्तार, उद्योग, पर्यटन और सामाजिक विकास जैसे मुद्दे सरकार के एजेंडे में प्रमुख रह सकते हैं। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर तालमेल के जरिए असम को पूर्वोत्तर के विकास मॉडल के रूप में स्थापित करने की कोशिश भी तेज हो सकती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version