समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। बाजार में सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे किचन का बजट बिगड़ जाता है। ऐसे में होम गार्डनिंग एक स्मार्ट विकल्प है। यदि घर में बड़ा बगीचा न हो तो भी छोटी बालकनी या छत के खाली स्पेस का इस्तेमाल करके अपनी जरूरत की हरी सब्जियां आसानी से उगाई जा सकती हैं। घर पर उगाई सब्जियां फ्रेश और केमिकल फ्री ऑर्गेनिक होती हैं।

हरी मिर्च रोजाना खाने में इस्तेमाल होती है। इसे बालकनी या छत पर 10-12 इंच के गमले में आसानी से उगाया जा सकता है। पौधे को दिन में 5-6 घंटे सीधी धूप चाहिए। बीज बाजार से या सूखी लाल मिर्च से तैयार किए जा सकते हैं। एक बार पौधा बड़ा होने पर यह महीनों तक ताजी मिर्च देता है।

इसल संबंध में बता दें कि, हरा धनिया किचन गार्डनिंग की शुरुआत के लिए सबसे आसान है। चौड़े और कम गहरे बर्तन या प्लास्टिक ट्रे में घर के साबुत धनिया के बीजों को हल्का रगड़कर बोया जा सकता है। इसमें तेज धूप की जरूरत नहीं होती। 25-30 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाता है।टमाटर उगाने के लिए 12-15 इंच का गमला उपयुक्त है। पौधे को सपोर्ट के लिए लकड़ी की जरूरत पड़ती है और भरपूर धूप तथा समय पर पानी चाहिए। दो-तीन महीनों में रसीले टमाटर मिलने लगते हैं।

चलते चलते बता दें कि, पालक चौड़े गमले में सीधे बीज बोकर उगाई जा सकती है। यह कम धूप में भी अच्छा बढ़ता है। गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट मिलाने से पत्तियां बड़ी होती हैं। 4-5 हफ्तों में कटाई शुरू हो जाती है और नई पत्तियां निकलती रहती हैं।पुदीना गर्मियों में आसानी से डंडियों से उगाया जा सकता है। स्वस्थ डंडियों को गीली मिट्टी में लगाने पर कुछ दिनों में जड़ें निकल आती हैं। चौड़े गमले में यह तेजी से फैलता है और मिट्टी की नमी बनाए रखनी चाहिए। इससे घर का वातावरण भी तरोताजा रहता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version