समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

मधुबनी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के मधुबनी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंन बिहार के लोगों को 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की कई सौगातें दीं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मधुबनी में बिहार के लोगों को कई योजनाओं की सौगात दी। यहां वे राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित भव्य समारोह में शामिल होने आए हैं। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। उन्होंने पहलगाम में जान गंवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि दी और लोगों से भावुक अपील की। उन्होंने इस दौरान मिथिलांचल के लोगों की जमकर तारीफ भी की।

इस दौरान पीएम मोदी ने पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ऊं शांति, शांति, शांति बोलकर पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवादियों को सजा मिलकर रहेगी। किसी भी हालत में इन्हें नहीं बख्शा जाएगा।

कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है…. उससे पूरा देश व्यथित है, दुखी है। सभी पीड़ित परिवारों के इस दुख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। जिन परिवारजनों का अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों, इसके लिए भी सरकार हर प्रयास कर रही है।देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है। मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं… जिन्होंने ये हमला किया है, उन आतंकियों को… और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।

बिहार पहला राज्य जहां महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी दी गई। नीतीश बाबू को बधाई है। बेटियां, महिलाएं अब प्रतिनिधि बन सेवा दे रही हैं। यही सामाजिक भागीदारी है। लोकतंत्र अधिक से अधिक भागीदारी से ही सशक्त होता है।इसी सोच के साथ महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का काननू बना है। इसका लाभ सभी को होगा। रोजगार के लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही। जीविका दीदी से अनेक बहनों का जीवन बदला है।

महिलाओं को 50 फीसदी भागीदारी देने वाला बिहार पहला राज्य: मोदी

बिहार पहला राज्य जहां महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी दी गई। नीतीश बाबू को बधाई है। बेटियां, महिलाएं अब प्रतिनिधि बन सेवा दे रही हैं। यही सामाजिक भागीदारी है। लोकतंत्र अधिक से अधिक भागीदारी से ही सशक्त होता है।

जीविका दीदियों को 1000 करोड़ की सहायता दी: पीएम

आज यहां बिहार की बहनों के स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों के 1000 करोड़ की सहायता दी गई है। बीते दशक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिली है। गरीबों के घर बने। सड़कें बनीं। गैस कनेक्शन पहुंचे। शौचालय, पानी की सुविधा मिली। गांवों में लाखों-करोड़ों रुपये पहुंचे।गाड़ी वाले से दुकानदार तक को कमाई के कई मौके मिले। उस समाज को फायदा मिल रहा है जो सदियों से पीड़ित रहे। पीएम आवास योजना का लक्ष्य है कोई भी गरीब परिवार बेघर न हो। सभी के सिर पर छत हो। इस लक्ष्य के साथ चार करोड़ से अधिक पक्के घर बने हैं। 57 लाख बिहार में घर मिले हैं।

बिहार में 10 हजार से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिखाता है कि देश की प्राथमिकता क्या है। देश में एम्स जैसे अस्पताल दिल्ली में होते थे। आज दरभंगा में बन रहा है। मेडिकल कालेज की संख्या दोगुनी हो चुकी है। झंझारपुर में भी मेडिकल कालेज बना है।

जीविका दीदियों को 1000 करोड़ की सहायता दी: पीएम

आज यहां बिहार की बहनों के स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों के 1000 करोड़ की सहायता दी गई है। बीते दशक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिली है। गरीबों के घर बने। सड़कें बनीं। गैस कनेक्शन पहुंचे। शौचालय, पानी की सुविधा मिली। गांवों में लाखों-करोड़ों रुपये पहुंचे।गाड़ी वाले से दुकानदार तक को कमाई के कई मौके मिले। उस समाज को फायदा मिल रहा है जो सदियों से पीड़ित रहे। पीएम आवास योजना का लक्ष्य है कोई भी गरीब परिवार बेघर न हो। सभी के सिर पर छत हो। इस लक्ष्य के साथ चार करोड़ से अधिक पक्के घर बने हैं। 57 लाख बिहार में घर मिले हैं।

बिहार में 10 हजार से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन चुके हैं। बिहार में 800 से अधिक जनऔषधि केंद्र बने हैं। खर्च कम हुआ है। बचत हो रही है। आज भारत रेल, सड़क रोड से तेज गति से जुड़ रहा है। पटना में मेट्रो का काम चल रहा है। दो दर्जन से अधिक शहर मेट्रो से जुड़ गए हैं।

पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने इस दौरान अपना संबोधन देते हुए सबसे पहले पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बात प्रारंभ करने से पहले एक प्रार्थना करना चाहता हूं। आप अपने स्थान पर जहां भी हैं। बैठकर ही, खड़े होने की भी जरूरत नहीं है।22 तारीख को हमने जिनको खोया है उन्हें मौन रखकर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद मैं अपनी बात प्रारंभ करूंगा। ऊं शांति, शांति, शांति।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version