समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में लू, आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखंड में 15 और 16 मार्च को तेज हवाओं के झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं।

IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण, सौराष्ट्र और कच्छ में 13 मार्च को, ओडिशा में 13 और 14 मार्च को तथा झारखंड में 14 और 15 मार्च को भीषण लू चलने की संभावना है। इसके बाद इन क्षेत्रों में स्थिति सुधार होने की उम्मीद है। अरुणाचल प्रदेश में 13 मार्च और 14 से 16 मार्च के दौरान भारी बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 तथा 16 मार्च को, जबकि असम और मेघालय में 13 से 15 मार्च तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उससे सटे मैदानी इलाकों में 15 और 16 मार्च को ओलावृष्टि के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। 14 मार्च तक पश्चिमी हिमालय में छिटपुट हल्की बारिश या बर्फबारी संभव है, जबकि 15 से 19 मार्च के दौरान बारिश का दायरा बढ़ सकता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 15 से 19 मार्च तक छिटपुट हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने का अनुमान है। राजस्थान में 14 मार्च को ऐसी स्थिति रह सकती है।

उत्तराखंड में 15 और 16 मार्च को कुछ स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक के झोंके आ सकते हैं। 15 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख तथा हिमाचल प्रदेश में, 15 और 16 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में, जबकि 16 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version