Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज पर हमला हुआ है। मंत्रालय ने पुष्टि की कि जहाज पर मौजूद सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।हमला बुधवार को हुआ। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमले के पीछे कौन है। विदेश मंत्रालय ने इस हमले को अस्वीकार्य बताया है।

मंत्रालय ने कहा कि कल ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुआ हमला अस्वीकार्य है। हम इस बात की निंदा करते हैं कि व्यापारिक जहाजों और आम नाविकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

मंत्रालय ने आगे कहा कि जहाज पर मौजूद सभी भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और उन्हें बचाने के लिए ओमान के अधिकारियों का धन्यवाद किया जाता है। भारत ने दोहराया कि व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना, बेकसूर क्रू सदस्यों की जान जोखिम में डालना या जहाजों के आवागमन व व्यापार की आजादी में रुकावट डालना इन सबसे बचना चाहिए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version