समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और हॉर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास अनिश्चितता के बीच भारत के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। भारत के झंडे वाले दो जहाज ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ करीब 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके हैं और अब भारत की ओर बढ़ रहे हैं। ये जहाज देर रात या आज सुबह के शुरुआती घंटों में जलडमरूमध्य को पार कर गए। शिपिंग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पर्शियन गल्फ क्षेत्र में 24 भारतीय जहाज थे, अब 22 बचे हैं और इनमें 611 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटों में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

‘शिवालिक’ जहाज 16 मार्च को गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचेगा, जबकि ‘नंदा देवी’ 17 मार्च को कांडला बंदरगाह पर पहुंचने वाला है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि भू-राजनीतिक स्थिति के कारण LPG आपूर्ति चिंता का विषय है, लेकिन कहीं भी सूखा (कमी) नहीं हुआ है। घबराहट से बुकिंग बढ़कर 75-76 लाख से 88 लाख हो गई है। सरकार स्थिति की निगरानी कर रही है। देश में पर्याप्त कच्चा तेल उपलब्ध है और रिफाइनरियां पूरी क्षमता से चल रही हैं। पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है क्योंकि भारत खुद उत्पादन करता है।

वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन देने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। यह जहाजों का आगमन LPG संकट को समाप्त करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version