समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। देश में LPG सिलेंडरों की कुल संख्या करीब 66 करोड़ से अधिक है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में घरेलू एलपीजी कनेक्शनों की संख्या लगभग 33 करोड़ है। अधिकांश परिवारों के पास डबल सिलेंडर कनेक्शन होने के कारण सिलेंडरों की कुल संख्या 66 करोड़ तक पहुंचती है।

ईरान-इजराइल युद्ध और मध्य पूर्व संकट के बीच वैश्विक तनाव से एलपीजी आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका के चलते देश में गैस की किल्लत की अफवाहें फैली हुई हैं। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल देश में गैस की कोई भौतिक कमी नहीं है। पिछले 10-12 वर्षों में घरेलू एलपीजी कनेक्शनों की संख्या दोगुनी होकर 14.5 करोड़ से 33 करोड़ तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत करीब 10.4 करोड़ गरीब और ग्रामीण परिवारों को कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिससे गैस वितरण नेटवर्क सुदूर क्षेत्रों तक विस्तारित हुआ है।

देश में करीब 1.5 करोड़ घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन उपलब्ध हैं। कमर्शियल प्रतिष्ठानों में 45 हजार से अधिक और उद्योगों में 20 हजार से अधिक एलपीजी उपयोगकर्ता हैं। सरकार ने स्ट्रैटेजिक रिजर्व और बफर स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए हैं तथा प्रधानमंत्री नियमित निगरानी कर रहे हैं ताकि कीमतों और आपूर्ति पर असर न पड़े। गैस एजेंसियों को कालाबाजारी रोकने के लिए अलर्ट पर रखा गया है। जनता से घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version