समाचार मिर्ची

india Weather दिल्ली-एनसीआर में मई महीने की शुरुआत गर्मी से राहत के साथ हुई है। बारिश से मई में ही जुलाई वाले मौसम का कुछ हद तक अहसास हो रहा है। सोमवार सुबह से आसमान में मंडराते बादलों से गर्मी का एहसास कम हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 मई तक कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आकाश में बादल छाए होने और मध्यम गति की हवा चलने के कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पूरे दिन आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा गरज, तेज हवा व बिजली चमकने के साथ दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी भी चल सकती है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने आज व मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 10 मई तक दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस वजह से अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा और 11 मई तक लू से राहत रहने की संभावना है।

सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है और पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दूसरी और दिल्ली में अभी एयर इंडेक्स भी 200 से नीचे बना हुआ है। इस वजह से हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार है।


दो दिन हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से हल्की धूप निकलने से मौसम में उमस भी रही। पिछले दिनों वर्षा होने से दिनभर धूप ने कम तपाया। दिन में हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। तो वहीं 59 प्रतिशत आर्द्रता बनी रही।






































Share.
Leave A Reply

Exit mobile version