Skip to main content

समाचार मिर्ची

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई हसीब ने अमरोहा के पुलिस अधीक्षक को बताया कि मोहम्मद शमी को एक मेल आया, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. मेल में लिखा गया- तुझे हम जान से मार देंगे. सरकार हमारा कुछ नहीं कर पाएगी.

लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी दी गई है. शमी को यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है. इस मामले में मोहम्मद शमी के भाई हसीब ने अमरोहा पुलिस को एफआईआर के लिए तहरीर दी है. अमरोहा एसपी के आदेश पर अमरोहा साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज कर ली है और इस मामले की जांच की जा रही है. 

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई हसीब ने अमरोहा के पुलिस अधीक्षक को बताया कि मोहम्मद शमी के मेल पर रविवार को एक मेल आया. राजपूत सिंधर नाम की मेल आईडी से आए ईमेल के जरिए शमी को जान से मारने की धमकी दी गई है. मेल में लिखा गया- तुझे हम जान से मार देंगे. सरकार हमारा कुछ नहीं कर पाएगी.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version