नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के नॉकआउट मुकाबलों के वेन्यू में बड़ा बदलाव किया गया है। फाइनल मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की बजाय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।आरसीबी ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती थी। आमतौर पर पिछले चैंपियन के होम ग्राउंड पर अगले सीजन का फाइनल होता है, लेकिन इस बार बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों और राजनीतिक खींचतान को देखते हुए वेन्यू बदलने का फैसला लिया है। एमएलए टिकट विवाद ने बोर्ड की चिंता बढ़ा दी थी।
नॉकआउट मैचों के नए वेन्यू
क्वालीफायर-1 अब धर्मशाला में 26 मई 2026 को खेला जाएगा। एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में 27 और 29 मई को होंगे। फाइनल मैच 31 मई 2026 को अहमदाबाद में होगा।एमएलए टिकट विवाद क्या है
यह विवाद सीजन के शुरुआती मैच से पहले शुरू हुआ था, जिसमें हर एमएलए को कम से कम पांच टिकट देने की मांग की गई। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने आरसीबी मैचों के लिए एमएलए और सांसदों को तीन-तीन टिकट देने की बात कही। इसके बाद टिकट दुरुपयोग के आरोप लगे, हालांकि गृह मंत्री ने इन्हें खारिज किया। इस विवाद के चलते चिन्नास्वामी स्टेडियम को फाइनल की मेजबानी नहीं दी गई।
