समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। वे आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। कमिंस अब तक टीम के स्क्वाड से जुड़े नहीं हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि वे कब टीम से जुड़ेंगे।

कमिंस ने चोट के कारण एशेज सीरीज के कई मैचों से किनारा कर लिया था और टी20 विश्व कप 2026 से भी बाहर रहे। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्क्वाड से जुड़ने के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, लेकिन फिलहाल SRH को नए कप्तान की खोज करनी पड़ सकती है।

ईशान किशन SRH की कप्तानी के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की कप्तानी में चैंपियन बनाया और बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया। किशन के पास भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी का अनुभव भी है, जिसमें उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में कमान संभाली थी। अभिषेक शर्मा टीम के उप-कप्तान बनाए जा सकते हैं।

SRH का आईपीएल 2026 अभियान 28 मार्च 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होगा। टीम 2016 के बाद पहली बार आईपीएल खिताब जीतने की कोशिश करेगी। ईशान किशन ने 2025 आईपीएल में 14 मैचों में 152.58 के स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version