मुंबई। अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर हमला करने के बाद पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ गया है, जिसके कारण दुबई में कई भारतीय सेलिब्रिटी फंस गए हैं। फ्लाइट्स रद्द होने से वे भारत वापस नहीं लौट पा रहे हैं। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई कलाकार इस स्थिति में हैं, जिससे हंगामा मचा हुआ है
सोनल चौहान दुबई में फंसी हुई हैं, जहां फ्लाइट कैंसल होने के कारण वे घर नहीं लौट पा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की है। ईशा गुप्ता अबू धाबी में फंसी हैं और उन्होंने बताया कि स्थिति डरावनी और टेंशन भरी है। वे जल्द भारत लौटना चाहती हैं और फैंस को आश्वस्त किया कि वे सुरक्षित हैं।
अजित कुमार दुबई में रेसिंग कॉम्पिटिशन के लिए गए थे, लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद फंस गए। उनके मैनेजर ने बताया कि वे सुरक्षित हैं और फ्लाइट्स शुरू होने पर घर लौटेंगे। विष्णु मांचू परिवार से मिलने दुबई गए थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर मिसाइलों का वीडियो शेयर कर स्थिति की भयावहता दिखाई, साथ ही शांति की प्रार्थना की। सुभाष्री गांगुली अपने बेटे के साथ दुबई में हैं और परिवार ने तनावपूर्ण स्थिति की जानकारी दी है।
