समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

कोडरमा। आगामी एक जून से बस में सफर करना महंगा हो जाएगा। कोडरमा जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन ने विभिन्न जगहों के लिए बस किराए में 15 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का फैसला लिया है।झुमरीतिलैया स्थित बस स्टैंड के समीप शनिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता धर्मेंद्र उर्फ बंशी यादव ने की, जबकि संचालन सचिव संजय यादव ने किया। बैठक में मोहन यादव, गोरेलाल यादव, बैजू लाला, संतोष यादव समेत कई बस संचालक मौजूद थे।

अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि इस महीने डीजल की दरों में चार बार वृद्धि, मोटर पार्ट्स, टायर और टोल टैक्स में बढ़ोतरी के कारण किराया बढ़ाना मजबूरी हो गई है। इससे पहले पांच साल पहले किराए में बढ़ोतरी की गई थी।झुमरीतिलैया से खुलने वाली लगभग 55 बसों में 15 एसी और 30 नॉन एसी बसें शामिल हैं। झुमरीतिलैया से चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, गिरिडीह तथा बिहार के नवादा और रजौली के लिए यात्रियों को एसी बस में 50 रुपये और नॉन एसी में 30 रुपये तक अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा।

नए किराए के अनुसार, झुमरीतिलैया से रांची के लिए एसी बस का किराया 350 रुपये से बढ़कर 400 रुपये और नॉन एसी 300 रुपये से बढ़कर 350 रुपये हो जाएगा। इसी तरह अन्य रूटों पर भी 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले से सामान ढुलाई के किराए में भी वृद्धि होने की संभावना है, जिसका असर आम लोगों पर पड़ेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version