समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजितहो रही हैं । इस अहम प्रेस वार्ता में दोनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विदेश मंत्रालय की ओर से प्रवक्ता रणधीर जायसवाल प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस प्रेस वार्ता में देश की सुरक्षा, विदेश नीति से जुड़े ताजा घटनाक्रमों और रणनीतिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जा सकती है।

क्या जानकारी दी गई?


प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर 2.0 को 6-7 मई 2025 की रात अंजाम दिया गया।

इस ऑपरेशन का मकसद पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाना था।

कुल 9 आतंकी कैंपों को निशाना बनाकर नष्ट किया गया, जो पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में थे।

कार्रवाई में नागरिकों को नुकसान न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा गया।

कार्रवाई में नागरिकों को नुकसान न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा गया।

सेना ने आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई की फुटेज भी दिखाई।

पाकिस्तान को क्या संदेश दिया गया?


विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि भारत किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दोहराया कि भारत जिम्मेदार राष्ट्र है, लेकिन उसके धैर्य की परीक्षा न ली जाए।

जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त अर्धसैनिक बल तैनात किए जा रहे हैं।


संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी कार्रवाई नपी-तुली, जिम्मेदार और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है, और भविष्य में भी ऐसी ही सख्त प्रतिक्रिया के लिए तैयार है.

पाक के चार एयरबेस पर कार्रवाई

कर्नल सोफिया कुरेशी ने कहा – पाकिस्तान ने मिसाइल हमला किया। पाक के चार एयरबेस पर कार्रवाई की गई। पाकिस्तान ने कई झूठी खबर फैलाई।

80 जगहों पर एयर स्ट्राइक की कोशिश नाकाम

पाक की 80 स्थानों पर एयर स्ट्राइक की कोशिश नाकाम की गई। भारतीय सेना ने सभी नापाक कोशिश नाकाम की।

नागरिक विमानों को ढाल बनाया

पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान ने नागरिक विमानों को ढाल बनाया। पाकिस्तान ने मिसाइल हमला किया। पाक के चार एयरबेस पर कार्रवाई की गई।

S-400 को नष्ट करने के दावे झूठे

 पाकिस्तान ने आदमपुर स्थित S-400 को नष्ट करने समेत कई झूठे दावे सोशल मीडिया पर फैलाए। भारत इन सभी दावों को खारिज करता है।

पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे रहे हैं- सेना

पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तानी गतिविधियां उकसाने वाली हैं। पाकिस्तान सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

कर्नल सोफिया कुरेशी ने क्या कहा?

पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन और लॉन्ग रेंज हथियारों से LoC पर गोलीबारी किया गया। भारतीय सेना ने अधिकांश हमलों को नाकाम कर दिया। 

शहीद अधिकारी के परिवार से मिले उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राजौरी में शहीद ADCC राज कुमार थापा के परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की है। बीती रात पाकिस्तान की शेलिंग में राज कुमार थापर की जान चली गई थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version