साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1′ ने सिनेमाघरों में आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म ने पहले ही दिन 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर अपनी शानदार शुरुआत की और यह स्पष्ट कर दिया कि ऋषभ शेट्टी का जादू अभी भी कायम है। फिल्म ने सिर्फ साउथ भारत में ही नहीं बल्कि हिंदी बेल्ट में भी जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की है, जिससे इसके फैंस में उत्साह और बढ़ गया है।
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ को लेकर लोगो काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. ‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘कांतारा’ चैप्टर 1′ के आखिर में तीसरे पार्ट का खुलासा किया गया। इस फिल्म के तीसरे पार्ट का नाम ‘कांताराः ए लीजेंड चैप्टर 2’ होगा. गौरतलब है कि साल 2022 में ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ साल 2022 में रिलीज हुई थी।
गौरतलब है कि, ऋषभ शेट्टी ने साल 2022 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘कांतारा‘ से अपने करियर में एक नई ऊँचाई हासिल की थी। अब 2025 में आया प्रीक्वल ‘कांतारा: चैप्टर 1’ दर्शकों के बीच पहले ही हफ्ते में हिट साबित हो रहा है। फिल्म के सिनेमैटिक विज़ुअल्स, दमदार कहानी और शक्तिशाली अभिनय ने इसे दर्शकों की पहली पसंद बना दिया है।
फिल्म के निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने अपने अभिनय और निर्देशन के दम पर यह साबित किया है कि साउथ फिल्में अब राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रही हैं। उनकी फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि कहानी और संस्कृति को भी प्रदर्शित करती हैं। ‘कांतारा’ फ्रेंचाइज़ी इसका एक शानदार उदाहरण है, जिसमें कथानक, संस्कृति और विज़ुअल इफेक्ट्स का बेहतरीन मिश्रण है।
बता दें कि, ऋषभ शेट्टी ने साल 2022 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘कांतारा‘ से अपने करियर में एक नई ऊँचाई हासिल की थी। अब 2025 में आया प्रीक्वल ‘कांतारा: चैप्टर 1’ दर्शकों के बीच पहले ही हफ्ते में हिट साबित हो रहा है। फिल्म के सिनेमैटिक विज़ुअल्स, दमदार कहानी और शक्तिशाली अभिनय ने इसे दर्शकों की पहली पसंद बना दिया है।