समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। 4 जून को चुनाव नतीजों के बाद केरल को छोड़कर अन्य राज्यों में सरकारें बन चुकी हैं। कांग्रेस आलाकमान केरल में मुख्यमंत्री चयन को लेकर लगातार बैठकें कर रहा है। जयराम रamesh ने कहा है कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा गुरुवार को कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन और सीनियर नेता रमेश चेन्नीथला प्रमुख दावेदार हैं। केरल में विधायकों की राय जानने के लिए अजय माकन और मुकुल वासनिक को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और वीडी सतीशन शामिल हुए। बाद में अन्य केरल कांग्रेस नेताओं को भी दिल्ली बुलाया गया।

वीडी सतीशन को सीएम बनाने के खिलाफ प्रदर्शनों पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने नाराजगी जताई थी। अब वायनाड में धमकी भरे पोस्टर लगे हैं, जिनमें लिखा है कि वेणुगोपाल को सीएम बनाया गया तो वायनाड अगला अमेठी बनेगा। पोस्टर्स में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को चेतावनी दी गई है कि वे वायनाड को भूल जाएं और यहां से दोबारा नहीं जीत पाएंगे।

केसी वेणुगोपाल को ज्यादातर विधायकों और सांसदों का समर्थन बताए जा रहा है, जबकि वीडी सतीशन को जमीनी कार्यकर्ताओं और सहयोगी दल IUML का समर्थन हासिल है। रमेश चेन्नीथला अपने सीनियरिटी और अनुभव के आधार पर दावा कर रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व अभी भी फैसला नहीं ले पाया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version