पटना। खान ग्लोबल स्टडीज में हुई फायरिंग और बवाल के मामले में सोमवार को महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आ सकता है।संस्थान के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका आज पटना सिविल कोर्ट में दाखिल की गई है। इसपर मंगलवार को सुनवाई होगी। वहीं, इस मामले में गिरफ्तार उनके दो सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर भी सुनवाई कर आदेश सुरक्षित रख लिया गया है।
गार्डों के बयान के बाद बढ़ी मुश्किलें
फायरिंग मामले में गिरफ्तार खान सर के दो सुरक्षा गार्डों ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उन्होंने खान सर के निर्देश पर दो-दो राउंड फायरिंग की थी।
गार्डों के इस बयान के बाद पुलिस ने मामले की प्राथमिकी में फैजल खान का नाम भी जोड़ दिया। इसी के बाद से उनकी गिरफ्तारी की संभावना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
जांच के दौरान कई खामियां सामने आने के बाद संबंधित प्रबंधन को एक सप्ताह का समय दिया गया है। फायर विभाग ने स्पष्ट किया है कि 15 जून तक आवश्यक सुधार नहीं किए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
