समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

कुवैत की मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी में शुक्रवार सुबह ईरान द्वारा ड्रोन हमले के बाद धमाका हुआ और कई ऑपरेशनल यूनिट्स में भीषण आग लग गई। कुवैत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (KPC) के अनुसार, फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी रिस्पांस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। यह रिफाइनरी कुवैत के सबसे बड़े तेल प्रोसेसिंग केंद्रों में से एक है।

यह हमला अमेरिका और इजरायल द्वारा पहले किए गए औद्योगिक संयंत्रों पर हमलों के जवाब में किया गया। ईरान ने कहा कि उसके नवीनतम हमलों में संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और इजरायल में स्थित ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है। हमले के बाद भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक हताहतों की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

यह घटना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की नई धमकियों के बाद हुई है। ईरान ने खाड़ी देशों के आठ पुलों पर हमले की चेतावनी भी दी है। सऊदी अरब ने ईरान के पांच ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। इजरायल की सेना ने चेतावनी दी कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ईरान से दागी गई मिसाइलों को गिराने के लिए तैयार हैं।इस हमले से स्थानीय तेल उत्पादन के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय ऑयल सप्लाई चेन पर भी असर पड़ने की आशंका है। तेल अवीव में सायरन बजाए गए हैं और लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version