नई दिल्ली।एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के बाद भी डीलर डिलीवरी नहीं दे रहा है या अतिरिक्त पैसे मांग रहा है, ऐसे मामलों में उपभोक्ता संबंधित कंपनी की आधिकारिक हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। सरकार ने घरेलू एलपीजी की सप्लाई को प्राथमिकता दी है और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कोई कमी नहीं होने का आश्वासन दिया है। उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, वे कंपनी के टोल-फ्री नंबरों पर संपर्क करके समस्या बता सकते हैं।न
इंडेन गैस के उपभोक्ता शिकायत के लिए 1800-2333-555 (टोल फ्री) या 7718955555 (एलपीजी बुकिंग और शिकायत) पर कॉल कर सकते हैं। भारत गैस के ग्राहक 1800-22-4344 (टोल फ्री) या 7715012345 (एलपीजी बुकिंग) नंबरों का उपयोग कर सकते हैं। एचपी गैस के लिए टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 है, जबकि एचपी एनीटाइम एलपीजी के लिए 9493602222 उपलब्ध है। इन नंबरों पर कॉल करके उपभोक्ता डीलर की मनमानी या डिलीवरी में देरी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
कंपनियां शिकायत मिलने पर जांच करती हैं और आवश्यक कार्रवाई कर सकती हैं। उपभोक्ताओं को इन आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों का ही उपयोग करना चाहिए ताकि समस्या का समाधान जल्दी हो सके।
