समाचार मिर्ची

दिल्ली। रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें लगातार आम जनता को टेंशन दे रही है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि न तो विपक्ष इस बात को उस तरीके से उठा रहा है जैसे बीजेपी पक्ष में रहते हुए महंगाई के मुद्दों पर प्रदर्शन करती थी। आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 29 रुपये बढ़ गई है और अब यह 942 रुपये में मिल रहा है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब आम आदमी पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है।

विपक्ष ने इस फैसले को जनता पर सीधा बोझ बताया है। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियाँ साफ़ तौर पर आम जनता के खिलाफ हैं। तृणमूल कांग्रेस ने इसे “वैश्विक संकट का पूरा बोझ आम लोगों पर डालने” की कोशिश कहा। वहीं AAP ने तंज कसते हुए कहा कि महंगाई से टूटी जनता की कमर अब और झुक गई है।

साफ तौर पर नजर आ रहा है कि रसोई की आग अब सिर्फ चूल्हे में नहीं जल रही, यह आम आदमी की जेब में भी धधक रही है। हर महीने बढ़ती कीमतें अब एक स्थायी डर बन गई हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version