मुंबई। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) आज दोपहर 12 बजे कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने से पहले सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्तीर्ण प्रतिशत की जानकारी साझा की जाएगी।
परीक्षा में शामिल लगभग 15 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 15,32,487 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। इनमें साइंस स्ट्रीम के 7,99,773, कॉमर्स स्ट्रीम के 3,20,152, आर्ट्स स्ट्रीम के 3,80,692, आईटीआई स्ट्रीम के 4,492 और वोकेशनल स्ट्रीम के 27,378 छात्र शामिल हैं।छात्र रिजल्ट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in और digilocker.gov.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स तैयार रखें। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से संभालकर रखें।
इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं:
- mahahsscboard.in
- mahresult.nic.in
- digilocker.gov.in
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
