समाचार मिर्ची

दिल्ली। यूं तो तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा हमेशा सुर्खियों में रहती है मगर इस बार वे अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने एक निजी समारोह में बीजू जनता दल के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा के साथ शादी कर ली है।

महुआ मोइत्रा ने 3 मई को पिनाकी के साथ शादी की है। लेकिन पूरे 1 महीने बाद अब शादी की तस्वीर वायरल हो रही है। महुआ मोइत्रा ने अपनी शादी को बिल्कुल गोपनीय रखा था तभी तो एक महीने तक किसी को भी इस बात की खबर नहीं लग सकी।

अब जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें दोनों ही एक दूसरे के हाथ पकड़े हुए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। मेरे सामने आई है उसमें महुआ मोइत्रा गोल्ड और हल्के पिंक रंग की साड़ी पहनी नजर आ रही हैं। हालांकि शादी को लेकर अभी दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

महुआ के पति 4 बार के सांसद हैं

आप सभी के मन में एक सवाल उठ रहा होगा कि आखिर महुआ मोइत्रा के पति करते क्या हैं। आपको बता दे महुआ मोइत्रा के पति पिनाकी मिश्रा जो बीजू जनता दल से चार बार सांसद रह चुके हैं वह सबसे पहले 1996 में सांसद चुने गए थे उसके बाद साल 2009 में भी और उसके बाद 2019 में भी सांसद का चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version