समाचार मिर्ची

मुंबई ।मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बनाए, जिसे मुंबई ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

कोलकाता की पारी में कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 27 गेंदों पर 67 रन बनाए, जबकि डेब्यूटेंट अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। फिन एलन ने 17 गेंदों पर 37 रन और रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए। मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट लिए, जबकि हार्दिक पंड्या को एक विकेट मिला।

मुंबई की ओर से ओपनर रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 78 रन और रयान रिकलटन ने 43 गेंदों पर 81 रन बनाए। दोनों ने मिलकर शुरुआती 148 रनों की साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव 16 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई ने लक्ष्य पहला ओवर की पहली गेंद पर पूरा किया। यह मुंबई की आईपीएल में पहले मैच में जीत है, जो 14 साल बाद हुई।इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। शार्दुल ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version