Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अफ्रीकी देश इथियोपिया ने अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान कर भारत-इथियोपिया संबंधों में एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ दिया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी को ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे पहले वैश्विक नेता बन गए हैं।

बता दें कि, बैठक के दौरान मोदी ने कहा कि इथियोपिया आकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। पीएम ने कहा कि यह उनका पहला इथियोपिया दौरा है, लेकिन यहां पहुंचते ही अपनेपन का एहसास हुआ।थियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि भारत आज वैश्विक मंच पर एक सशक्त और जिम्मेदार भूमिका निभा रहा है।

गौरतलब हैं कि, प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान कहा कि भारत और इथियोपिया के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं, जिन्हें अब आधुनिक जरूरतों के अनुरूप और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत इथियोपिया को एक भरोसेमंद मित्र और साझेदार मानता है। भारत की ओर से इथियोपिया के विकास प्रयासों में हर संभव सहयोग जारी रहेगा।

कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारत की कूटनीतिक सफलता और अफ्रीका के साथ मजबूत होते रिश्तों का भी प्रतीक है। यह सम्मान आने वाले समय में भारत-इथियोपिया और भारत-अफ्रीका संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version