Skip to main content

समाचार मिर्ची

दिल्ली। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने हुए 11 साल 9 जून को पूरे होने जा रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने इस खास मौके को अलग तरीके से सेलिब्रेट करने का हाईटेक प्लान बनाया है। 4 जून से ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केंद्रीय नेतृत्व में अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं को संदेश भेजा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि 5 जून से ही एक साथ #11YearsOfGaribKalyan इस हैशटैग का उपयोग कर सरकार की योजनाओं को जन जनतक पहुंचाने को कहा गया था। इस सर्कुलर का कर्मठ कार्यकर्ताओं और छोटे-बड़े सभी नेताओं ने पालन भी किया।

सभी राज्यों में दिखा असर

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन द्वारा जारी किए गए इस सर्कुलर का असर भी देखने को मिला। राज्य स्तर के सभी छोटे बड़े नेताओं ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सरकार की योजनाओं के बैनर पोस्टर जारी किए।

भाजपा करते रहती है प्रयोग

भारतीय जनता पार्टी देश की इकलौती ऐसी पार्टी है जो डिजिटल प्लेटफॉर्म का बखूबी इस्तेमाल करती है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे ज्यादा खर्च भी जनता पार्टी ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए करती है।

इस सर्कुलर का क्या फायदा मिलेगा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जब एक साथ ऐसे राजनीतिक पोस्ट आते हैं यूजर यानी आम जनता जब ऐसे पोस्ट को देखती है तो वह भी मानने लगती है कि हां देश में ये काम हो रहा है। कई बार सरकार के उन दावों में कुछ हद तक सच्चाई भी होती है लेकिन कई बार सरकार के वो दावे धरातल पर नजर नहीं आते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version