समाचार मिर्ची

कोलकाता। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 98 वर्षीय माखनलाल सरकार को विशेष सम्मान दिया। पीएम मोदी ने मंच पर पहुंचते ही इस बुजुर्ग शख्स को गले लगाया, उनके पैर छुए और काफी देर तक स्नेह से गले लगे रहे। इस दौरान माखनलाल सरकार की आंखें नम हो गईं।

माखनलाल सरकार पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक हैं। वे आजादी के बाद राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं।

साल 1952 में वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन में शामिल हुए थे और इस दौरान गिरफ्तार भी हुए थे। 1980 में बीजेपी के गठन के बाद उन्हें पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों का संगठन समन्वयक बनाया गया। उन्होंने एक साल के भीतर करीब 10 हजार नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा।1981 से लगातार सात वर्षों तक उन्होंने जिला अध्यक्ष पद पर काम किया, जो उस समय की परंपरा के मुताबिक असाधारण उपलब्धि मानी जाती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version