Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली।मनी प्लांट घर की खूबसूरती बढ़ाने वाला सबसे पसंदीदा पौधों में से एक माना जाता है। यह कम देखभाल में अच्छी तरह बढ़ सकता है और चुपचाप डेस्क या बालकनी पर बैठा रहता है। लेकिन अक्सर गलत जगह रखने या देखभाल में छोटी गलतियों के कारण यह अचानक सूखने लगता है या इसके पत्ते पीले पड़कर गिरने लगते हैं।

यहां यह जानकारी दे दें कि, पौधे के सूखने के मुख्य कारणों में जरूरत से ज्यादा या कम पानी देना, पर्याप्त रोशनी न मिलना, जरूरी पोषक तत्वों की कमी, अचानक तापमान में बदलाव और कीटों का हमला जैसे मकड़ी के जाले या मिलीबग शामिल हैं। इनसे पौधा सही से ग्रोथ नहीं कर पाता।स्वस्थ मनी प्लांट के लिए सबसे पहले हरे-भरे कटिंग का चुनाव करें जिसमें कम से कम तीन से चार गांठें हों। इन्हीं नोड्स से नई जड़ें और पत्तियां निकलती हैं। पीली पत्तियों वाली कटिंग लगाने से पौधा खराब हो सकता है। समय-समय पर सूखी और पीली पत्तियों की छंटाई भी जरूरी है ताकि नई शाखाएं आएं और बेल घनी व हरी-भरी रहे।

क्यों सूखने लगता है मनी प्लांट?

मनी प्लांट देखने में भले ही मजबूत पौधा लगता हो, लेकिन इसकी अच्छी वृद्धि के लिए संतुलित देखभाल जरूरी होती है। सबसे आम गलती पौधे को जरूरत से ज्यादा या बहुत कम पानी देना है। अधिक पानी देने से जड़ें सड़ने लगती हैं, जबकि कम पानी मिलने पर पौधे को पर्याप्त नमी नहीं मिलती और उसकी पत्तियां मुरझाने लगती हैं।

इसके अलावा पर्याप्त रोशनी न मिलना भी एक बड़ा कारण है। मनी प्लांट को तेज लेकिन अप्रत्यक्ष (Indirect) धूप पसंद होती है। यदि इसे लंबे समय तक अंधेरी जगह पर रखा जाए या बहुत तेज धूप में छोड़ दिया जाए, तो इसकी पत्तियां पीली पड़ सकती हैं।

मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी, अचानक तापमान में बदलाव और कीटों का हमला भी पौधे की सेहत को प्रभावित करते हैं। विशेष रूप से मकड़ी के जाले (Spider Mites) और मिलीबग जैसे कीट पत्तियों का रस चूसकर पौधे की वृद्धि रोक सकते हैं।

चलते चलते बताते चले कि, मनी प्लांट एक ऐसा इंडोर पौधा है जो थोड़ी-सी सही देखभाल से लंबे समय तक हरा-भरा और आकर्षक बना रह सकता है। जरूरत के अनुसार पानी देना, पर्याप्त अप्रत्यक्ष रोशनी, समय-समय पर छंटाई और संतुलित पोषण इसकी अच्छी वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि पौधे में पीली पत्तियां दिखाई देने लगें, तो सबसे पहले उसके कारणों की पहचान करें और फिर उचित देखभाल करें। वहीं, कॉफी पाउडर, हल्दी और कच्चे दूध से तैयार घरेलू मिश्रण का सीमित और संतुलित उपयोग पौधे को अतिरिक्त पोषण देने में सहायक हो सकता है। सही देखभाल के साथ आपका मनी प्लांट न केवल तेजी से बढ़ेगा, बल्कि घर की खूबसूरती में भी चार चांद लगाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version