भोपाल।मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 तक जारी करने की उम्मीद है। परीक्षाओं में लगभग 18 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक चली थी।
छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार है: सबसे पहले mpbse.nic.in पर जाएं, रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें, फिर ‘एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026’ लिंक चुनें। लॉगिन डिटेल्स भरने के बाद रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें। छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है।
