भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसकेएमपी) आज दोपहर 11:30 बजे कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। लगभग 23 लाख 68 हजार छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें 5वीं कक्षा के 12 लाख 76 हजार और 8वीं कक्षा के 10 लाख 92 हजार विद्यार्थी शामिल हैं।
परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in/result.aspx पर जारी किए जाएंगे। छात्र अपने रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके रिजल्ट देख सकेंगे। वेबसाइट पर होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, जहां विवरण भरने पर स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आएगा और उसे डाउनलोड किया जा सकेगा।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि परिणाम जारी होते ही तुरंत चेक कर सकें। छात्र या उनके अभिभावक सीधे वेबसाइट पर जाकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।उल्लेखनीय है कि अब स्वत: प्रमोशन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, अन्यथा फेल माना जाएगा।
