भोपाल।मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लगभग 16 लाख छात्र और उनके अभिभावक इन नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 के आसपास घोषित किए जाने की संभावना है।
एमपी बोर्ड हर वर्ष हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं दो बार आयोजित करता है। दूसरी बोर्ड परीक्षा 7 मई से 25 मई 2026 तक निर्धारित है। पहले राउंड के परिणाम मार्च या अप्रैल में जारी करने का प्रयास किया जाता है ताकि असफल या अंक सुधारने वाले छात्रों को दूसरी परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। फेल छात्र दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठकर एक वर्ष बर्बाद होने से बच सकते हैं।
छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर रोल नंबर डालकर देख सकेंगे। परिणाम घोषित होने के बाद मार्कशीट डाउनलोड करने का विकल्प भी उपलब्ध होगा। बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन छात्रों में उत्सुकता बढ़ गई है।यह प्रक्रिया छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के अवसर प्रदान करती है, खासकर वे जो अंक सुधारना चाहते हैं या पिछली परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं।
