Skip to main content

समाचार मिर्ची

सैफई, उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर आज सैफई स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनके पुत्र और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उन्हें पुष्प अर्पित किए और उनकी याद में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

समाधि स्थल पर ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। यहां पर सुबह से ही पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, फिरोजाबाद सांसद रामजी लाल सुमन मौजूद रहे। समाधि स्थल के चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक करियर उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने न केवल सपा को मजबूती दी, बल्कि प्रदेश में कई बार शासन किया और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक पहलें कीं। उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता और जनसेवा के लिए समर्पण आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

बता दें कि, सैफई में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में न केवल वरिष्ठ नेता बल्कि युवा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने भी हिस्सा लिया। पुष्प अर्पित कर और एक मिनट का मौन रखकर उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा कार्यक्रम में उनके राजनीतिक जीवन और उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया।

गौरतलब हैं कि, तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा न केवल सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक अवसर था, जहां वे मुलायम सिंह यादव के योगदान और उनके आदर्शों को याद कर सके। मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत आज भी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जीवित है। उनकी दूरदर्शिता, संघर्ष और जनता के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version