Skip to main content

समाचार मिर्ची

गोवा के श्रीगाओ में लैराई देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। उत्तरी गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने ये जानकारी दी है। फिलहाल अधिक जानकारी का अभी इंतजार है। इस दर्दनाक घटना में 6 लोगों की मौत की खबर अभी तक सामने आई है और 50 लोग घायल हुए हैं।

आईएएनएस, गोवा। गोवा के शिरगाओ गांव में लैराई देवी मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 50 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। यह घटना शनिवार तड़के हुई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के पीछे भीड़भाड़ और उचित व्यवस्थाओं की कमी को संभावित कारण माना जा रहा है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शनिवार को घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ के एक हिस्से के नियंत्रण खो देने के बाद स्थिति बिगड़ गई। स्थानीय लोगों और मंदिर के स्वयंसेवकों ने लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version