Skip to main content

समाचार मिर्ची

देश में करोना एक विकराट रूप लेता जा रहा हैं। दिन व दिन केस बढ़ते ही जा रहे हैं जिस तरह से मामले बढते जा रहे है उसे देख कर ऐसा लग रहा है कि, पिछला करोना का समय ना आ जाए फिल्हाल मामला कंट3ौल में हैं इसलिए लोगों को हैं सतर्क रहने की जरूरत है सरकार सब लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है।

कोरोना वायरस से देश में अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से दिल्ली में एक 22 वर्षीय महिला, तमिलनाडु में 25 वर्षीय पुरुष, महाराष्ट्र में 44 वर्षीय पुरुष और केरल में 1 शख्स की मौत हुआ है।

कोरोना वायरस एक बार फिर भारत में रफ्तार पकड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जून 2025 तक देश में कुल 3961 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। यह संख्या बीते कुछ हफ्तों में तेजी से बढ़ी है, जिससे केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञ इसे संभावित ‘नई लहर’ की आहट मान रहे हैं।

दिल्ली और केरल में सर्वाधिक मामले

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक नए मामले देश की राजधानी दिल्ली से सामने आए हैं। कुल 47 नए केसों के साथ दिल्ली में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या 483 हो चुकी है। वहीं, सबसे अधिक एक्टिव केस केरल में दर्ज किए गए हैं, जहां वर्तमान में 1435 मरीज कोरोना से संक्रमित हैं। इस तरह केरल इस समय देश का सबसे बड़ा कोविड हॉटस्पॉट बन गया है।

चार लोगों की मौत, राज्यों में हड़कंप

कोविड के कारण मौतों की खबरें भी सामने आई हैं, जिसने हालात की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। 1 जून तक चार लोगों की मौत कोविड संक्रमण की वजह से हुई है। इन मौतों में दिल्ली की एक 22 वर्षीय महिला, तमिलनाडु का एक 25 वर्षीय युवक, महाराष्ट्र का 44 वर्षीय पुरुष और केरल का एक अन्य व्यक्ति शामिल है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि संक्रमण केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आ रहा है

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version