समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 की परीक्षा रद्द करने के बाद दोबारा पेपर की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए यह जानकारी दी। एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को कराने का फैसला लिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 22 लाख छात्रों को इस घोषणा से राहत मिली है

NTA ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और चैनलों पर ही विश्वास करें। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों या अनाधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान न दें।एजेंसी ने स्पष्ट किया कि छात्र अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने पर ध्यान दें। नई तारीख की घोषणा के साथ परीक्षा की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों पर जल्द अपडेट

संभावना जताई जा रही है कि NTA जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने और परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारी भी साझा करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी जरूरी अपडेट से चूक न हो।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी इस बार विशेष ध्यान दिया जा सकता है। पिछले विवादों और परीक्षा रद्द होने की परिस्थितियों को देखते हुए एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने की तैयारी में है।

विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा के सफल आयोजन के बाद ही आगे की प्रवेश प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। फिलहाल छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात अपनी तैयारी पर पूरा ध्यान बनाए रखना है।NTA की ओर से जारी इस नई घोषणा ने लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों को नई उम्मीद दी है। अब सभी की नजर 21 जून 2026 को होने वाली परीक्षा पर टिकी हुई है, जो देशभर के लाखों छात्रों के मेडिकल करियर की दिशा तय करेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version