Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। सीबीआई ने NEET-UG 2026 परीक्षा के बायोलॉजी पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र के पुणे की वरिष्ठ बॉटनी शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मंडहरे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। मनीषा मंडहरे को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के रूप में नियुक्त किया था। उन्हें बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक पूरी पहुंच का अधिकार था।

इस कड़ी में जांच में पता चला कि अप्रैल 2026 में मनीषा मंडहरे ने पुणे की मनीषा वाघमारे (जिन्हें 14 मई को गिरफ्तार किया जा चुका है) के जरिए NEET के छात्रों को एकत्र किया और अपने पुणे स्थित घर पर विशेष कोचिंग क्लास चलाई। इन कक्षाओं में उन्होंने बॉटनी और जूलॉजी के कई सवाल छात्रों को बताए, नोट्स लिखवाए और किताबों में मार्क करवाए। इनमें से ज्यादातर सवाल 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा के असली प्रश्नपत्र से मेल खाते थे।

सीबीआई ने केस 12 मई 2026 को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत पर दर्ज किया था। अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 5 आरोपियों को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। सीबीआई ने पिछले 24 घंटों में देशभर में 6 जगहों पर छापेमारी की और कई दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच जारी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version