समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली।भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर दिया दिया बड़ बयान। कुछ सांसदों पर रूस के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया है। भारतीय राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर एक सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के 150 से अधिक सांसद सोवियत रूस से वित्तीय सहायता प्राप्त करते थे।गौरतलब है कि, दुबे ने अपने इस दावे के समर्थन में अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के 2011 में जारी किए गए एक गोपनीय दस्तावेज का हवाला दिया है।

बता दें कि, निशिकांत दुबे ने दावा किया कि उस समय रूस ने भारत में 16,000 से अधिक समाचार प्रकाशित कराए, जिनका उद्देश्य जनमत को प्रभावित करना और भारत की नीतियों में हस्तक्षेप करना था। इन लेखों को विभिन्न अखबारों और पत्रिकाओं में छपवाया गया, जिनका उद्देश्य भारत में सोवियत समर्थक माहौल तैयार करना था।

जानकारी हो कि, इस पूरे मामले पर अभी तक कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, कांग्रेस इससे पहले कई बार इस तरह के आरोपों को राजनीतिक प्रतिशोध और “दुष्प्रचार” बता चुकी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार पार्टी इस आरोप का क्या जवाब देती है।

वही, निशिकांत दुबे ने ये भी कहा कि रूसी खुफिया एजेंसी के लोग भारत में नौकरशाहों और कारोबारियों को अपने जाल में फंसाकर देश की नीतियों को प्रभावित करते थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version