Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव के तहत नितिन नवीन ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार औपचारिक रूप से संभाल लिया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इस मौके को विशेष बना दिया।

कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पद तक पहुंच सकता है। जो अन्य विपक्षी दलों में संभव नहीं है। एक तरह से इसके माध्यम से भाजपा ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ देश को युवाओं को भी संदेश दे दिया है।

जानकारी दे दें कि, कार्यभार संभालने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर नितिन नवीन को बधाई दी। अपने संदेश में शाह ने उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताया। उन्होंने लिखा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन का और विस्तार होगा तथा मोदी सरकार की नीतियों और भाजपा की विचारधारा को देश के हर नागरिक तक पहुंचाने में वे अहम भूमिका निभाएंगे। शाह ने उनके सफल कार्यकाल के लिए ईश्वर से कामना भी की।

कुल मिलाकर, नितिन नवीन का भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालना पार्टी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। संगठन के भीतर एकजुटता, युवा नेतृत्व को बढ़ावा और विचारधारा के व्यापक प्रसार के लक्ष्य के साथ भाजपा आगे बढ़ने की तैयारी में है। आने वाले समय में नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी किस दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर राजनीतिक गलियारों की नजर बनी रहेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version