समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

मुंबई। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओ रोमियो’ अब रिलीज के बहुत करीब आ चुकी है। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित यह एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 10 फरवरी को शुरू हुई और पहले दिन ही दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छी शुरुआत की है, जो बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग की संभावना जता रही है

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचाती नजर आ रही है। 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले ही दिन टिकट बिक्री के मामले में शानदार शुरुआत की है, जिससे मेकर्स और स्टारकास्ट को बड़ी उम्मीदें बंध गई हैं।

जानकारी के अनुसार इन टिकटों की बिक्री से फिल्म ने करीब 38.65 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, अगर ब्लॉक सीट्स को भी शामिल कर लिया जाए तो फिल्म की कुल एडवांस कमाई लगभग 1.40 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई है। रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं, ऐसे में यह आंकड़ा लगातार बढ़ने की संभावना है।

फिल्म को लेकर इस दौरान प्रमोशनअभियान भी जोरों पर है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ने मुंबई के गायटी-गैलेक्सी थिएटर में एडवांस बुकिंग पोस्टर लॉन्च किया, जहां थिएटर को फिल्म के डार्क और ग्रिट्टी थीम से सजाया गया। ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर भारी चर्चा हुई। ट्रेलर में शाहिद का रफ, टफ और इंटेंस लुक, तृप्ति की पावरफुल परफॉर्मेंस और विशाल भारद्वाज का सिग्नेचर स्टाइल फैंस को खूब पसंद आ रहा है। निर्देशक ने खुलासा किया कि विक्रांत मैसी और तमन्नाह भाटिया ने फिल्म में बिना फीस के काम किया, जो प्रोजेक्ट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता दिखाता है।

हम आपको बता दें कि, बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन्स की बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन 4 करोड़ से 7 करोड़ के बीच ओपनिंग कर सकती है। की रिपोर्ट में पिनपॉइंट अनुमान 5.50 करोड़ रुपये का है। यदि यह आंकड़ा हासिल होता है, तो यह शाहिद कपूर की वैलेंटाइन रिलीज में उनका बेस्ट ओपनिंग हो सकता है। उनकी पिछली वैलेंटाइन फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने 7.02 करोड़ की ओपनिंग की थी। हालांकि, डबल डिजिट ओपनिंग थोड़ी चुनौतीपूर्ण लग रही है, लेकिन एडवांस बुकिंग का ट्रेंड, वैलेंटाइन वीक का रोमांटिक फैक्टर और कंटेंट-ड्रिवन अप्रोच से अच्छा वीकेंड संभव है। फिल्म को ‘तु या मैं’ जैसी अन्य रिलीज से कॉम्पिटिशन मिल रहा है, लेकिन विशाल भारद्वाज की मजबूत निर्देशन और शाहिद की परफॉर्मेंस इसे अलग पहचान दे सकती है।

जानकारी दे दें कि, शाहिद कपूर के लिए यह फिल्म करियर का अहम पड़ाव है। विशाल भारद्वाज के साथ उनकी चौथी फिल्म (कमीने, हैदर, रंगून के बाद) होने से उम्मीदें ज्यादा हैं। तृप्ति डिमरी भी लगातार मजबूत रोल्स चुन रही हैं, और उनकी जोड़ी फैंस को आकर्षित कर रही है। फिल्म का प्रोडक्शन सजिद नदियादवाला के बैनर तले हुआ है, और पेन मारुधर द्वारा डिस्ट्रीब्यूशन किया जा रहा है।

कुल मिलाकर, ‘ओ रोमियो’ की एडवांस बुकिंग ने साफ संकेत दिया है कि दर्शक इसे लेकर उत्साहित हैं। रिलीज से महज दो दिन बाकी हैं, और बुकिंग में और तेजी आने की संभावना है। फैंस टिकट बुक करने में जुटे हैं, और बॉक्स ऑफिस पर इसका पॉजिटिव असर दिखेगा। बॉलीवुड की ऐसी एंटरटेनमेंट खबरों के लिए बने रहिए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version