समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर (डीपी) बदल दी है। नई डिस्प्ले पिक्चर में भारतीय तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर का आधिकारिक लोगो प्रमुखता से दिखाया गया है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने X पर एक पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है। उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है। पोस्ट में संस्कृत श्लोक भी शामिल है- ‘उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत। यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्’।

ऑपरेशन सिंदूर अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले के बाद 7 मई 2025 को शुरू किया गया था। इस अभियान में भारतीय सशस्त्र बलों ने सीमा पार स्थित कई आतंकी मुख्यालयों और लॉन्चपैड्स को निशाना बनाकर नेस्तनाबूद कर दिया। ऑपरेशन की शुरुआत 6 और 7 मई की मध्यरात्रि में हुई, जिसमें भारतीय वायुसेना ने महज 23 मिनट में पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया और लगभग 100 आतंकी मारे गए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version