समाचार मिर्ची

नई दिल्ली: एक साल पहले 6/7 मई की रात को भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया। मात्र 22 मिनट में यह अभियान पूरा हुआ, जिसके बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को स्पष्ट रूप से स्थापित किया। इस ऑपरेशन को अब ‘न्यू नॉर्मल’ माना जा रहा है।

इस अभियान में भारतीय बलों ने पाकिस्तान और PoK में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। रक्षा मंत्रालय ने रात 1:44 बजे आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी की, जिसमें ऑपरेशन की जानकारी दी गई। कुछ ही मिनट बाद भारतीय सेना के सोशल मीडिया हैंडल पर ‘Justice is Served’ का संदेश जारी किया गया। ऑपरेशन की तैयारी में उच्च स्तर की गोपनीयता और तीनों सेनाओं के बीच अद्भुत समन्वय देखा गया।

सरकार की ओर से सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल और एयरफोर्स द्वारा NOTAM जारी करना भी इस बड़े प्लान का हिस्सा था। ऑपरेशन में बहावलपुर जैसे गहरे इलाकों तक हमला किया गया, जो 1971 के बाद पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में पहली बार हुआ। इसमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों के ठिकानों को ध्वस्त किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version