समाचार मिर्ची

Weather Today,मौसम न्यूज देश में इन दिनों लगातार गर्मी के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी होती दिख रही थी। हालांकि, पिछले दिनों हुए बदलाव का असर दिख रहा है। दिन के समय हल्की गर्मी और रात में हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। इससे लोगों को राहत मिली है।

बता दे कि,  उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव हो रहा है। दिन की तुलना में रात के समय मौसम बेहतर हो रहा है। रात में हवा चलने से मौसम सुहाना हो जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में कई जगहों पर बारिश भी दर्ज की जा रही है। वहीं, प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। प्रयागराज में सबसे ज्यादा 39.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, बरेली में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल प्रदेश में मौसम बदल गया है। यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 मई यानी मंगलवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई गई है। राजधानी लखनउ में भी लोगों को तीखी धूप और गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है।

हालांकि, अधिक जिलों में पिछले एक सप्ताह से मौसम सुहाना बना है। बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं हल्की बरसात से अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी लखनऊ के साथ पूर्वांचल के अधिकतर इलाकों में वर्षा के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है।

इधर, सोमवार को कई शहरों में कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई तो कहीं झोंकेदार हवाएं चलीं। इनमें लखनऊ, सीतापुर, अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बहराइच, गोंडा, अंबेडकर नगर, उन्नाव, अमेठी शामिल रहे। वहीं, प्रयागराज, वाराणसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत,

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version