समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

India’s Befitting Reply To Pakistan In Lahore After Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान लगातार उकसावे की हरकतें कर रहा है। भारत की जवाबी कार्रवाई में उसे काफी नुकसान पहुंचा है।

पहलगाम हमले के जवाब में भारत के मिसाइल हमलों के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। अपनी बौखलाहट में उसने भारत के कई अग्रिम स्थानों पर गोलाबारी की है। हालांकि, भारतीय सेनाओं की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी खामियाजा उठाना पड़ा है। भारत की सीमा से सटे पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर लाहौर में उसे काफी नुकसान पहुंचा है। भारत ने लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। इसी के साथ, पाकिस्तान ने भारत में 15 शहरों में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। गुरुवार शाम विदेश सचिव विवेक मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने दोबारा प्रेस ब्रीफिंग कर इस जानकारी को दोहराया।   

पाकिस्तान के हमले को किया गया नाकाम: कर्नल सोफिया कुरैशी

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, ‘आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारतीय प्रतिक्रिया पाकिस्तान के समान ही तीव्रता के साथ उसी क्षेत्र में रही है। हमने सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया। हमने पहले ही पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तानी हमलों को नाकाम किया।’

भारत के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि “विश्वसनीय जानकारी के अनुसार लाहौर में एक एयर डिफ़ेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया गया है.”

साथ ही भारतीय रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग कर भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की.

उधर, पाकिस्तान ने भी भारत पर ऐसा ही आरोप लगाते हुए कहा कि उसने भारत के 25 ड्रोन्स मार गिराए हैं.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version