Skip to main content

समाचार मिर्ची

कराची। पाकिस्तान में विमान हादसा हुआ है। लाहौर से कराची जा रहा PIA का A-320 विमान लैंड करते समय कराची एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। विमान में लगभग 98 लोग सवार थे। 85 यात्री इकोनॉमी क्लास में थे। 9 पैसेंजर बिजनेस क्लास में थे। बाकी क्रू मेंबर थे। घटना वाली जगह के जो वीडियो सामने आए हैं, वो बता रहे हैं कि हादसा कितना भयानक है। हालांकि अभी मरने वालों का आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यात्रियों के बचने की उम्मीद कम ही है। इसके अलावा रिहायशी इलाके में क्रैश होने के कारण और भी लोगों की मौत हो सकती है। 

जिन्ना गार्डन इलाके की मॉडल कॉलोनी में क्रैश

प्लेन कराची एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर जिन्ना गार्डन इलाके की मॉडल कॉलोनी में क्रैश हुआ। इस इलाके को मलीर भी कहा जाता है। प्लेन जिन घरों पर गिरा, वहां आग लग गई। कई मकानों से धुआं निकलता देखा जा रहा है। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई परिवार इन घरों में फंसे हुए हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version