समाचार मिर्ची

छिंदवाड़ा। रेलवे ने पातालकोट एक्सप्रेस को सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा दे दिया है। इस बदलाव से अगर यात्रियों को लग लग रहा है कि उन्हें रेलवे ने कोई सौगात दे दी है ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है सिर्फ ट्रेन का नंंबर बदलने के साथ किराया में बढ़ोत्तरी हुई है। किराए में बढ़ोतरी ने यात्रियों की जेब पर भार डाल दिया है। हालांकि, यात्रा का कुल समय लगभग पहले जितना ही बना हुआ है, जिससे यात्रियों को विशेष लाभ नहीं मिला।

छिंदवाड़ा से भोपाल (समय थोड़ा बदला, किराया बढ़ा)

  • पहले का किराया कितना था?
    • स्लीपर: ₹225
    • एसी थर्ड: ₹610
    • एसी सेकंड: ₹865
  • नया किराया:
    • स्लीपर: ₹255
    • एसी थर्ड: ₹660
    • एसी सेकंड: ₹910
  • यात्रा समय: पहले 6 घंटे 45 मिनट था, अब भी उतना ही है।

छिंदवाड़ा से फिरोजपुर कैंट (समय घटा, किराया बढ़ा)

  • पहले का किराया:
    • स्लीपर: ₹605
    • एसी थर्ड: ₹1620
    • एसी सेकंड: ₹2340
  • नया किराया:
    • स्लीपर: ₹635
    • एसी थर्ड: ₹1665
    • एसी सेकंड: ₹2385
  • यात्रा समय: पहले 26 घंटे था, अब घटकर 25 घंटे 35 मिनट हो गया।

छिंदवाड़ा से दिल्ली सफदरजंग (समय 15 मिनट घटा, किराया बढ़ा)

  • पहले का किराया:
    • स्लीपर: ₹495
    • एसी थर्ड: ₹1240
    • एसी सेकंड: ₹1915
  • नया किराया:
    • स्लीपर: ₹525
    • एसी थर्ड: ₹1285
    • एसी सेकंड: ₹1965
  • यात्रा समय: पहले 18 घंटे 01 मिनट था, अब 17 घंटे 46 मिनट हो गया।

यात्रियों की नाराज़गी

रेलवे ने ट्रेन का दर्जा सुपरफास्ट में अपग्रेड कर दिया, लेकिन यात्रियों को किसी अतिरिक्त सुविधा का लाभ नहीं मिला। अधिकांश यात्रियों का कहना है कि यदि किराया बढ़ाया गया है, तो ट्रेन की गति और सुविधाओं में भी सुधार होना चाहिए था। रेलवे के मुताबिक, नया किराया और समय आईआरसीटीसी के अनुसार लागू किया गया है।

नया ट्रेन नंबर और समय

रेलवे बोर्ड ने पातालकोट एक्सप्रेस के लिए नया ट्रेन नंबर और शेड्यूल भी जारी किया है।

  • 20424: फिरोजपुर कैंट से छिंदवाड़ा होते हुए सिवनी।
  • 20423: सिवनी से छिंदवाड़ा होते हुए फिरोजपुर कैंट।

ये बदलाव के यात्रियों के बिल्कुल भी हित में नहीं है। रेलवे को इस बदलाव के साथ ये करना चाहिए था कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए जनरल बोगी की संख्या में इजाफा करना था। बदबूदार और टूटे-फूटे वॉशरूम को दुरूस्त करना था। मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। एक बार फिर यात्रियों को लग रहा है कि उनके साथ छलावा हुआ है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version