नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाज़ी का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला और कहा कि भारत का मजबूत आर्थिक प्रदर्शन उनकी नकारात्मक सोच को गलत साबित करता है। गोयल ने दावा किया कि भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और यह उपलब्धि 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत और जज़्बे का नतीजा है।
बता दें कि, हाल ही में राहुल गांधी ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर तीखी आलोचना की थी और कहा था कि देश की आर्थिक स्थिति कमजोर है तथा सरकार वास्तविक चुनौतियों को नज़रअंदाज कर रही है। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पीयूष गोयल ने कहा, “राहुल गांधी जैसे नेताओं की नकारात्मक सोच को भारत ने गलत साबित कर दिया है। आज दुनिया देख रही है कि भारत सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।”
राहुल गांधी की टिप्पणी पर तीखा पलटवार
हाल ही में राहुल गांधी ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर तीखी आलोचना की थी और कहा था कि देश की आर्थिक स्थिति कमजोर है तथा सरकार वास्तविक चुनौतियों को नज़रअंदाज कर रही है। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पीयूष गोयल ने कहा, “राहुल गांधी जैसे नेताओं की नकारात्मक सोच को भारत ने गलत साबित कर दिया है। आज दुनिया देख रही है कि भारत सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।”
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर यह हमला एक बार फिर साबित करता है कि देश की अर्थव्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी जारी है। लेकिन एक तथ्य यह भी है कि भारत ने वैश्विक मंच पर खुद को एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है।
