Skip to main content

समाचार मिर्ची

, जम्मू। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (PDP Chief Mehbooba Mufti) ने मंगलवार को सरकार से उन पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है, जिन्होंने यहां के लोगों से शादी की हैं और कई वर्षों से यहां रह रहे हैं।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (PDP Chief Mehbooba Mufti) ने सरकार से पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं 30-40 साल पहले भारत आई थीं और भारतीय नागरिकों से शादी की। परिवार बनाए और लंबे समय से हमारे समाज का हिस्सा रही हैं। ऐसे में उन्हें वापस भेजना अमानवीय होगा।


क्या बोलीं पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती?

सरकार को एक दयालु दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। इंटरनेट मीडिया एक्स एक पोस्ट में महबूबा मुफ्ती (PDP Chief Mehbooba Mufti) ने कहा कि भारत से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के सरकारी निर्देश ने गंभीर मानवीय चिंताओं को जन्म दिया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version