Skip to main content

समाचार मिर्ची

Raid 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘रेड 2’ (Raid 2) बीते गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म ने धांसू ओपनिंग करते हुए रिलीज के दूसरे दिन भी बंपर कमाई की है. साल 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ के सीक्वल फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर काफी बज बना हुआ था. अजय देवगन की इस फिल्म ने जैसे ही बड़े पर्दे पर दस्तक दी कि लोग सिनेमाघरों की तरफ दौड़ पड़े और इसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखाई दे रहा है. आइए जानते हैं कि अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने दो दिनों में कितनी कमाई कर ली है.

Ajay Devgn Movie Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ को सिनेमाघरों में लगी है. इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं कि दो दिन में कितना कलेक्शन हो गया है.

फिल्म ‘रेड 2’ का हो गया है इतना कलेक्शन

जय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘रेड 2’1 मई को रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के ट्रेलर आने के बाद लोग इसको लेकर काफी एक्साइटेड थे. फिल्म में अजय देवगन नायक तो रितेश देशमुख खलनायक के रोल में नजर आ रहे हैं. दोनों स्टार्स की भिड़ंत लोगों को खूब पसंद आ रही है. फिल्म ‘रेड 2’ की कमाई से मेकर्स काफी खुश होंगे. की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के बाद शुक्रवार यानी दूसरे दिन 11.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह से फिल्म ने 31 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि, ये आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version