समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

, नई दिल्ली। Raid 2 Box Office Collection Worldwide : इसी महीने की 1 तारीख को द भूतनी, रेट्रो और हिट द थर्ड केस जैसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, लेकिन किसी में भी इतनी हिम्मत नहीं थी जो रेड के सीक्वल का सामना कर सके। रेड 2 जब से सिनेमाघरों में आई है, तभी से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड 2 को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं और इसने आते ही न केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस बल्कि दुनियाभर के मार्केट में अपना कब्जा जमा लिया है। यह फिल्म बड़े पर्दे पर एक और इतिहास रचने के लिए तैयार है।

रेड 2 साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म रेड का सीक्वल है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के पार कारोबार किया था, वहीं दुनियाभर में बिजनेस 153 करोड़ रुपये के करीब था।बता दें कि, फिल्म की इतनी जोरदार सफलता के बाद मेकर्स सात साल बाद इसका सीक्वल लेकर आए जिसने पहली वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 

रेड 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रेड 2 ने 10 दिन के अंदर ही 100 करोड़ रुपये के पार कमा लिया था और अब यह आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बात करें वर्ल्डवाइड की तो रेड 2 अब 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के करीब है। इस फिल्म ने अभी तक 185 करोड़ रुपये के करीब कमा डाला है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version